जय माता-पिता | जय नारी-शक्ति | जय अध्यापक-गण
अभिगम्यता:
हिन्दी | English

कोहिनूर आधुनिक एकता संघ

Kohinoor Adhunik Ekta Sangh (KAES)
“अंधेरे से प्रकाश की ओर” रजि०: (2011/18-2015/146)
कार्यालय संपर्क
ईमेल सहायता
महत्वपूर्ण सूचना
मुख्य पृष्ठ / हमारे बारे में

संस्था परिचय (About Organization)

कोहिनूर आधुनिक एकता संघ — “अंधेरे से प्रकाश की ओर”

संस्था का परिचय एवं पृष्ठभूमि

कोहिनूर आधुनिक एकता संघ (KAES) हरियाणा राज्य के जिला यमुनानगर के बिलासपुर क्षेत्र से संचालित एक गैर-सरकारी, स्वतंत्र सामाजिक जन-कल्याण संस्था है। संस्था की स्थापना का मुख्य उद्देश्य समाज के अंतिम पायदान पर खड़े वंचित, ग्रामीण, मजदूर, बीपीएल, वृद्ध, दिव्यांग एवं महिला वर्ग तक शासन द्वारा चलाई जा रही जनकल्याणकारी नीतियों और योजनाओं की प्रामाणिक जानकारी पहुँचाना है।

हमारा दृढ़ विश्वास है कि “जानकारी ही जागरूकता की पहली सीढ़ी है और जागरूकता से ही वास्तविक सशक्तिकरण संभव है।” अक्सर ग्रामीण अंचलों में आवश्यक कागजात की कमी, सही सरकारी कार्यालय का पता न होना अथवा अधिकृत सरकारी शुल्क की अनभिज्ञता के कारण नागरिक कल्याणकारी लाभों से वंचित रह जाते हैं। संस्था इसी खाई को पाटने के लिए निरंतर प्रयासरत है।

मूल दर्शन (Our Philosophy)

“अंधेरे से प्रकाश की ओर”

अज्ञानता, अनभिज्ञता एवं भ्रांतियों के अंधेरे को ज्ञान, सही कानूनी जानकारी और डिजिटल जागरूकता के प्रकाश से दूर करना ही हमारा संकल्प है।

हमारा विज़न एवं मिशन (Vision & Mission)

  • योजना जागरूकता: केंद्र एवं राज्य सरकार की सभी सामाजिक सुरक्षा व पेंशन योजनाओं की सही पात्रता घर-घर तक पहुँचाना।
  • रोजगार सहायता: ग्रामीण युवाओं को सरकारी, संविदा (HKRN/DC Rate) एवं निजी रोजगार के अवसरों की समयबद्ध सूचना देना।
  • डिजिटल समावेशन: परिवार पहचान पत्र, आधार कार्ड, राशन कार्ड, वोटर कार्ड व प्रमाण पत्रों के ऑनलाइन फॉर्म भरने में निःशुल्क मार्गदर्शन।
  • महिला सशक्तिकरण: सिलाई, कढ़ाई एवं हस्तशिल्प प्रशिक्षण द्वारा ग्रामीण बहनों को स्वावलंबी व आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाना।
  • गाँव की ओर अभियान: दूर-दराज के गाँवों में शिविर लगाकर नागरिकों की समस्याओं का समाधान करने में सहयोग देना।
KAES Official Logo

कोहिनूर आधुनिक एकता संघ

अंधेरे से प्रकाश की ओर
पंजीकरण संदर्भ: रजि०: (2011/18-2015/146)
स्थापना दिवस: 29 सितम्बर
संस्था का स्वरूप: स्वतंत्र सामाजिक एवं जन-जागरूकता संघ (NGO)
मुख्यालय पता: अंबवाला रोड, बिलासपुर, जिला यमुनानगर, हरियाणा - 135102
दूरभाष संपर्क: 094160-96511
हेल्पलाइन: 096714-96511, 094678-96511
ईमेल: kaes18146@gmail.com
यूट्यूब चैनल: Kohinoor Darpan
आधिकारिक प्रकटीकरण (Transparency Note): कोहिनूर आधुनिक एकता संघ (KAES) किसी भी सरकारी विभाग या मंत्रालय की आधिकारिक वेबसाइट नहीं है। यह संस्था द्वारा संचालित जन-मार्गदर्शन मंच है।
OUR LEADERSHIP

संस्था का मार्गदर्शक नेतृत्व

समाज सेवा और जन-जागरूकता के लिए समर्पित प्रेरणादायक व्यक्तित्व।

बेटा मामचन्द रत्तू

बेटा मामचन्द रत्तू

अध्यक्ष / President

कोहिनूर आधुनिक एकता संघ के संस्थापक एवं अध्यक्ष, जो पिछले कई वर्षों से ग्रामीण क्षेत्रों में जन-जागरूकता, शिक्षा, एवं सामाजिक न्याय के लिए समर्पित भाव से कार्यरत हैं।

“हमारा एक ही संकल्प है — समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक ज्ञान, रोशनी और उसके संवैधानिक अधिकार पहुँचना। जब एक जागरूक नागरिक अपने अधिकारों और सरकारी कल्याणकारी योजनाओं की सही जानकारी रखता है, तभी उसका वास्तविक सशक्तिकरण संभव होता है। अंधेरे से प्रकाश की ओर की यह यात्रा जन-सहयोग से ही सफल होगी।”
स्नेह लता बिड़ले

स्नेह लता बिड़ले

उपाध्यक्ष / Vice-President

कोहिनूर आधुनिक एकता संघ की उपाध्यक्ष, विशेष रूप से नारी सशक्तिकरण, बालिका शिक्षा, स्वास्थ्य जागरूकता एवं स्वयं सहायता समूहों के विकास हेतु सक्रिय।

“महिला सशक्तिकरण केवल एक नारा नहीं बल्कि समाज की रीढ़ है। हम बालिकाओं की उच्च शिक्षा, कौशल विकास और मातृ कल्याण योजनाओं को हर गाँव और ढाणी तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। बेटियों को शिक्षित और आत्मनिर्भर बनाना ही हमारा मुख्य ध्येय है।”
व्हाट्सएप सहायता