ग्रामीण युवाओं, विद्यार्थियों एवं महिलाओं के सर्वांगीण विकास एवं आत्मनिर्भरता हेतु विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम।
व्यावहारिक कौशल हासिल कर ग्रामीण युवा एवं महिलाएँ सम्मानपूर्वक स्वावलंबी बन सकें।
कंप्यूटर फंडामेंटल, हिंदी व अंग्रेजी टाइपिंग, MS Office (Word, Excel, PowerPoint), इंटरनेट का सदुपयोग, ईमेल भेजना तथा सरकारी योजनाओं के ऑनलाइन आवेदन भरने का प्रशिक्षण।
ग्रामीण महिलाओं व युवतियों के लिए आधुनिक वस्त्र सिलाई, कटिंग, डिजाइनिंग, कढ़ाई एवं बुनाई का व्यावहारिक प्रशिक्षण ताकि वे घर बैठे सम्मानपूर्वक आजीविका अर्जित कर सकें।
ग्रामीण पृष्ठभूमि के छात्रों में झिझक दूर करना, दैनिक बातचीत में बुनियादी अंग्रेजी बोलना, बॉडी लैंग्वेज, ग्रुप डिस्कशन एवं नौकरी के साक्षात्कार (Interviews) का अभ्यास।
हरियाणा CET, HTET, CTET, SSC GD, दिल्ली पुलिस, रेलवे एवं अग्निवीर भर्ती परीक्षा की तैयारी हेतु निःशुल्क टेस्ट सीरीज, करंट अफेयर्स पत्रिकाएं एवं करियर परामर्श।